Saturday, 16 March 2019

Holi Poems in Hindi

Holi Poems in Hindi


होली कविता
होली बच्चे-बूढों सभी के लिए ख़ुशी का पैगाम लेकर आता है| रंग और गुलाल के इस त्योहार को जितनी मस्ती से बच्चे मनाते है उतने ही हर्ष से बुजुर्ग मनाते है| अपने साथ एकता और भाईचारा लेकर आने वाले इस त्योहार को काफ़ी ख़ुशी से मनाया जाता है| इस दिन लोग एक-दुसरे से गले मिलकर औए रंग लगाकर अपनी खुशियों का इजहार करते है| भांग और पकवान से सजे इस पर्व को हिन्दू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है| मार्च महीने में मनाए जाने वाले इस त्योहार को ना सिर्फ हिन्दू पर अनेक धर्मो के लोगों द्वारा भी मनाया जाता है|
  1. रंग रंगीली आई होली,
    खुशियों को संग लायी होली|
    अपने रंग में रंगने को,
    अपनों को संग लायी होली| 
    बुराईयों को मिटाने को,
    अच्छाई का दीप जलाये होली|
    रूठे हुए को मनाने को,
    प्यार की भाषा सिखाये होली|
    भूखे हुए को खिलाने को,
    पकवानों की थैली लायी होली|
    बिछड़े हुए को मिलाने को,
    रंगों की शाम लायी होली|
    सभी के जीवन को खुशहाल करने को,
    यादों की पोटरी लायी होली|

  2. एक बार फिर होली आई है,
    साथ ढेर सारी यादे लाई है|
    याद आती है वो बचपन की होली,
    गुब्बारों से जब खेला करते थे,
    पिचकारियों में रंग भरा करते थे,
    दोस्तों से रंगों पे झगड़ा करते थे|
    याद आती है वो ठुमको वाली होली,
    नाचते हुए जब झुमा करते थे,
    ठहाके के संग जिया करते थे,
    अपनों को भी रंग लगवाया करते थे|
    याद आती है वो पकवानों वाली होली,
    गुजियों की थाली को देखा करते थे,
    पेट भर के जब खाया करते थे,
    गरीबों को भी खिलाया करते थे|
    याद आती है वो बचपन वाली होली,
    दिल से जब जिया करते थे|

  3. रंगों का त्योहार है,
    खुशियों की सौगात है|
    अपनों का साथ है,
    दोस्तों का प्यार है|
    बच्चों की शरारत है,
    बुजुर्गों का आशीर्वाद है|
    पकवानों का स्वाद है,
    रंगों की बरसात है|
    पुरुषों के भांग है,
    महिलाओं के गीत है|
    अच्छाई की कामना है,
    मिलन की अभिलाषा है|
    फूलोँ का मेला है,
    रंगों की भीड़ है|
    साथ मिलकर मनाओ,
    यह रंगों का त्योहार है|

  4. बुराइयों को छोड़ जाना,
    अच्छाईयों को अपना जाना, 
    खुशियों को बांट जाना,
    होली के रंग में रंग जाना|
    रूठे हुए को मना जाना,
    बिछड़े हुए को मिला जाना,
    दुखों को बांट जाना,
    होली के रंग में रंग जाना|
    पकवानों को साथ लाना,
    गरीबोँ को साथ लिखाना,
    तोहफे को बांट जाना,
    होली के रंग में रंग जाना|
    दुआओं को संग लाना,
    आशीर्वादों को समेट जाना,
    हर किसी को गले लगाना,
    होली के रंग में रंग जाना|

No comments:

Post a Comment